July 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फर्जी रजिस्ट्री करने के गैंग का पर्दाफाश, छः आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बाराबंकी पुलिस ने जिले में फर्जी रजिस्ट्री करने के गैंग का पर्दाफाश किया, किसी और के नाम पर किसी और की रजिस्ट्री करने वाले 6 लोगों के गैंग को किया गया गिरफ्तार 45 लाख रूपये के फ्राड के मामले में SP अर्पित विजयवर्गीय ने गठित की थी विशेष टीमें

जांच में तथ्य सामने आए कि गिरफ्तार गैंगमेंबर्स ने थाना टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डेरेराजा में एक खरीदार महिला के पुत्र को 13 बीघा जमीन दिखाई गई। अभियुक्तगण ने गिरफ्तार अभियुक्त बंशी को फर्जी तरीके से जमीन का मालिक बंशीलाल बनाकर पेश कर जमीन का 45 लाख रुपये में सौदा तय करा दिया गया तथा तहसील सिरौली गौसपुर में कृष्णावती के नाम बैनामा करा दिया गया। वादिनी व वादिनी के पुत्र को बैनामा होने के बाद जमीन के कब्जे के दौरान धोखाधड़ी की जानकारी हुई पुलिस और SP Barabanki police की तुरंत कार्रवाई के कारण पीड़ित को न्याय मिल सका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *