July 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीएम योगी के नेतृत्व में हर घर शुद्ध पेयजल, आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है बांदा

1 min read
Spread the love

सीएम योगी के नेतृत्व में हर घर शुद्ध पेयजल, आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है बांदा

स्वराज कॉलोनी में 24 घंटे शुद्ध पेयजल सप्लाई स्कीम का काम तेज

14 करोड़ 69 लाख की लागत से बदल रही शहर की सूरत

जल निगम युद्धस्तर पर करा रहा निर्माण कार्य

परियोजना का 30 प्रतिशत कार्य हुआ मुकम्मल

बांदा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के हर कोने तक विकास और आधुनिक सुविधाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को तेजी से पूरा कर रही है। इसी कड़ी में बुंदेलखंड के बांदा जिले को एक बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर की स्वराज कॉलोनी में रहने वाले नागरिकों को जल्द ही 24 घंटे शुद्ध पेयजल की सप्लाई मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न सिर्फ स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत से मुक्ति मिलेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य के स्तर में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बांदा अब विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

14.69 करोड़ रुपए का मेगा प्रोजेक्ट, जल निगम करा रहा निर्माण कार्य

शहर की सबसे पाश स्वराज कॉलोनी की सूरत बदलने के लिए योगी सरकार ने करोड़ों रुपये का बजट मंजूर किया है। कुल 14 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से इस मेगा वाटर प्रोजेक्ट का निर्माण कराया जा रहा है। जल निगम इस परियोजना को युद्धस्तर पर पूरा करने में जुटा हुआ है। अत्याधुनिक तकनीक और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पाइपलाइन बिछाने और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने का काम लगातार चल रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।

30 फीसदी काम हुआ मुकम्मल अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, इस बेहद जरूरी परियोजना का लगभग 30 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्व पूरा कर लिया गया है और उच्चाधिकारियों के द्वारा इस काम की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए एक सख्त समय-सीमा तय की है। आगामी अक्टूबर के महीने तक इस पूरे कार्य को हर हाल में मुकम्मल करने का लक्ष्य रखा गया है। जल निगम और संबंधित ठेकेदारों की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं ताकि तय समय के भीतर स्वराज कॉलोनी के हर घर के नल में 24 घंटे शुद्ध पानी की धारा बहने लगे।

सुशासन और विकास का वादा, आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा बांदा

यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘हर घर नल, हर घर जल’ और सुशासन के वादे को जमीनी हकीकत में बदलने का एक बेहतरीन उदाहरण है। बुंदेलखंड जो कभी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसता था। आज योगी सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। बांदा शहर अब पुरानी और जर्जर व्यवस्थाओं को पीछे छोड़कर आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 24 घंटे स्वच्छ पेयजल की सप्लाई मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है। जनता इस बड़ी सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *