July 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण
NALSA SPRUHA योजना 2025 एवं लीगल एड हेल्प डेस्क की दी जानकारी
धौलपुर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लिनिक के संबंध में माननीय नालसा द्वारा जारी एसओपी में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों से उनके प्रकरणों, अपील, जमानत, आगामी पेशी की तारीख, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की निरीक्षण दौरान सभी बंदियों ने वकील उपलब्ध होना बताया साथ ही एक बंदी ने मेडिकल समस्या होना बताया इस संबध में सचिव रेखा यादव ने उपस्थित डॉक्टर को निर्देशित किया कि वे बंदी का उचित इलाज सुनिश्चित कराएं साथ ही बंदियों की विधिक स्थिति, रहन-सहन, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली साथ ही निरीक्षण के दौरान बंदियों के हित में संचालित NALSA SPRUHA (Supporting Potential and resilience of the Unseen, Held&back and Affected Scheme), 2025 के संबंध में सचिव रेखा यादव ने बंदियों को बताया कि यह योजना विशेष रूप से जेल में बंद व्यक्तियों, विचाराधीन बंदियों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क विधिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा एवं पुनर्वास प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है तथा जमानत, अपील एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में सहायता दी जाती है।
इसी क्रम में सचिव ने मुलाकात कक्ष पर लीगल एड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान बंदियों के परिवारीजनों के लिए उपलब्ध फॉमेर्टाे, रजिस्टरों का निरीक्षण किया साथ ही सचिव ने एलएडीसीज अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि यदि किसी भी बंदी अथवा उसके परिजनों को किसी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना करना पड़े, तो वे तत्काल आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराते हुए उनका प्रभावी समन्वय एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर न्याय एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमित कमठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी आराधना शर्मा, दीपक सिंह सिकरवार, स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा सहित कारागृह का स्टाफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *