July 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव रेखा यादव ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण दिया निर्देश

1 min read
Spread the love


धौलपुर

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा वाटरबॉक्स चौराहे नारायण हॉस्पीटल के पास धौलपुर में स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया तथा वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का जायजा लिया एवं वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट एवं मैनू अनुसार समय पर भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी एवं वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई एवं निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में 9 पुरुष एवं 1 महिला वृद्धजन उपस्थित मिले।
उपस्थित वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई साथ ही वृद्धजनों से आज के भोजन के बारे में जानकारी ली तो वृद्धजनों ने बताया कि आज के भोजन में चाय एवं बिस्कुट के बारे में जानकारी दी साथ हीं उनसे पेंशन एवं मेडिकल समस्या के बारे में भी जानकारी ली एवं संबंधित वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आपात चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए एव सभी वृद्धजनों के आधार, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबद्धता की समीक्षा की जाए एवं सभी वृद्धजनों को नालसा योजनाओं की जानकारी दी जाए।
सचिव ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम इंचार्ज को नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016 का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक वृद्धजन को निःशुल्क विधिक सहायता, पेंशन, भरण-पोषण, एवं अन्य वैधानिक अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *