August 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

व्यापारी पर दिनदहाड़े फायरिंग मामले में बाजार पूर्ण तरह बंद, कार्यवाही की मांग

1 min read
Spread the love

राजाखेड़ा व्यापारियों पर दिनदहाड़े फायरिंग मामले में आज बाजार पूर्ण तरह बंद,

राजाखेड़ा /धौलपुर
राजाखेड़ा के मुख्य बाजार में तीन दिन पहले बदमाशों द्वारा व्यापारीयों पर की गई फायरिंग के विरोध में आज पूरे शहर का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा सुबह 10 बजे से ही राजाखेड़ा की सभी दुकानें बंद दिखीं। मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी और कपड़ा बाजार में सन्नाटा पसरा था। चौराहों पर व्यापारियों के समूह खड़े होकर घटना पर चर्चा करते नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि “हम सुरक्षित नहीं हैं। दिनदहाड़े फायरिंग हो रही है। अगर आज कार्रवाई नहीं हुई तो कल कोई और घटनाएं होगी।व्यापार मंडल ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा। फिलहाल बाजार बंद होने से आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजाखेड़ा व्यापारियों व आमजन से बातचीत की तो कुछ लोगों ने बाजार बंद को लेकर राजनीतिक षड्यंत्र बताया। कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कमेंट में बता रहे हैं कि पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है एवं आरोपियों की गिरफ्तार के लिए प्रयास तेज कर दिए गए पुलिस का मानना है कि दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरप्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *