August 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फायरिंग कांड में बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 पुलिस रिमांड पर

1 min read
Spread the love

कोटला मोहल्ला फायरिंग कांड में बड़ा एक्शनः 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 पुलिस रिमांड पर,

धौलपुर, राजस्थान
पुराने शहर के कोटला मोहल्ला में 7 जुलाई को हुई फायरिंग की घटना में धौलपुर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृत्ताधिकारी कृष्णराज जांगिड के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, अकरम और जाहिद पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग, पथराव और हमला किए जाने के मामले में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान सोहिब, सोहिल उर्फ मुन्ना, रिजवान, अलीम और आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। घटना में आरोपियों ने कथित रूप से हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसकर फायरिंग की, पथराव किया तथा एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अलीम, आस मोहम्मद और सोहिल को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया, जबकि रिजवान और सोहिब को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियारों, अन्य फरार आरोपियों और पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई को थानाधिकारी वीरेन्द्र मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शेष आरोपियों की तलाश और अनुसंधान जारी है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *