July 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात: 275 से अधिक मरीजों का इलाज, 24 होंगे निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

राजाखेड़ा को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात: 275 से अधिक मरीजों का इलाज, 24 होंगे निशुल्क नेत्र ऑपरेशन,

राजाखेड़ा, धौलपुर
राजाखेड़ा स्थित कुंदकुंद दिगंबर जैन विद्यालय में बुधवार को सेठ बाबूलाल जैन स्मृति संस्थान द्वारा 31 वें निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर साप्ताहिक विशेषज्ञ नेत्र एवं दंत चिकित्सा सेवा केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद 275 से अधिक मरीजों ने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभलिया, जबकि जांच के बाद 24 मरीजों का निशुल्क नेत्र ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के ट्रस्टी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी पवन जैन ने कहा, “चलने को तो एक पांव से भी चल लेते हैं, गर दूसरा भी साथ दे तो और बात है।” उन्होंने कहा कि सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म है और ट्रस्ट पिछले 26 वर्षों से निरंतर पीड़ित मानवता की सेवा में कार्य कर रहा है। उन्होंने अपनी कविता की पंक्तियों के माध्यम से समाज को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश भी दिया।मुरैना के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा ने ट्रस्ट की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराना
सराहनीय कार्य है। वहीं धौलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.डी. जिंदल ने भी संस्थान की सेवाओं को मानवता के लिए प्रेरणादायी बताया।ट्रस्टी एवं उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक देवेंद्र जैन ने बताया कि अब राजाखेड़ा में प्रत्येक सप्ताह ग्वालियर, भोपाल, जयपुर और आगरा के विशेषज्ञ चिकित्सक निशुल्क सेवाएं देंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अब हर माह दो निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में डॉ. प्रांजल गुप्ता, डॉ. निकिता गुप्ता, विनोद पूर्णावत, आर. के. गुप्ता, एडवोकेट अश्वनी जैन, देशदीपक गुप्ता, अनूप गुप्ता, हिमांशु गुप्ता और लकी जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *