पूर्व प्रधान कमला यादव के आवास पहुंचे युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह, पत्नी आयुषी सिंह के साथ की आत्मीय मुलाकात
1 min readसुल्तानपुर
पूर्व प्रधान कमला यादव के आवास पहुंचे युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह, पत्नी आयुषी सिंह के साथ की आत्मीय मुलाकात।
युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह अपनी पत्नी आयुषी सिंह के साथ पूर्व प्रधान कमला यादव के धनपतगंज के मझवारा गांव स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कमला यादव एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और हालचाल पूछा।
मुलाकात के दौरान पुलकित सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। वहीं आयुषी सिंह ने भी परिवार की महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आत्मीय संवाद किया।
पूर्व प्रधान कमला यादव एवं उनके परिजनों ने पुलकित सिंह और आयुषी सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा की भावना को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।
यह आत्मीय मुलाकात क्षेत्र में चर्चा का विषय रही। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने और जनसंपर्क की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

