July 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नवीन परती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और पेड़ काटने का प्रयास, ग्राम प्रशासक ने एसडीएम से मांगी स्टे

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

अयोध्या जनपद के तहसील रुदौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कसारी से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कसारी के वर्तमान ग्राम प्रशासक महमूद (पुत्र हमीद) ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रुदौली को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर उक्त भूमि पर तत्काल स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) जारी करने की मांग की है। ग्राम प्रशासक महमूद द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत कसारी के अंतर्गत गाटा संख्या 1215ग (कुल क्षेत्रफल 0.190 हेक्टेयर) राजस्व अभिलेखों में ‘नवीन परती’ (सार्वजनिक ग्राम समाज भूमि) के रूप में दर्ज है। आरोप है कि विपक्षी शराफत (पुत्र हलीम खां) एवं अन्य लोगों द्वारा इस कीमती सरकारी भूमि पर जबरन अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रार्थना पत्र में यह भी उजागर किया गया है कि इस ग्राम समाज की भूमि पर कई पुराने और कीमती वृक्ष (पेड़) मौजूद हैं। विपक्षीगण इन पेड़ों को अवैध रूप से काटने और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। ग्राम प्रशासक ने चेताया है कि यदि विपक्षीगण को तुरंत नहीं रोका गया, तो ग्राम समाज की सरकारी संपत्ति को ऐसी क्षति पहुंचेगी जिसकी भरपाई नामुमकिन होगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्राम प्रशासक महमूद ने एसडीएम से विनम्र निवेदन किया है कि उक्त गाटा संख्या 1215ग पर तत्काल यथास्थिति (स्टे ऑर्डर) का आदेश पारित किया जाए, जिससे सरकारी भूमि और वहां मौजूद हरे-भरे वृक्षों को सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *