July 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

फाइनेंस कंपनी लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

मनियां पुलिस की बड़ी सफलता: 15 हजार का इनामी लुटेरा दबोचा,

फाइनेंस कंपनी लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार”

मनियां, धौलपुर
मनियां थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सुआ का बाग क्षेत्र से दबिश देकर पकड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को मामले से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने और लूटे गए सामान की बरामदगी में अहम सफलता मिलने की उम्मीद है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल पुत्र रमेश गुर्जर (23) निवासी बड़ा मानपुर, थाना कोतवाली, जिला धौलपुर के रूप में हुई है। आरोपी पर पुलिस द्वारा 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ कोतवाली थाना क्षेत्र में पहले से दो आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को विरोंधा गांव से एदलपुर के बीच रेलवे अंडरपास के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रविकांत से तीन बदमाशों ने बैग छीन लिया था। बैग में 3,400 रुपए नकद राशि के साथ फाइनेंस कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।मामले के बाद मनियां थाने में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। लगातार तकनीकी और स्थानीय स्तर पर की गई जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।यह कार्रवाई थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने की, जिसमें उपनिरीक्षक गंभीर सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है, ताकि उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी की जा सके।पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *