विशाल नेत्र एवं दन्त चिकित्सा शिविर बुधवार 8 जुलाई को
1 min read
राजाखेड़ा में विशाल नेत्र एवं दन्त चिकित्सा शिविर बुधवार 8 जुलाई को ,
राजाखेड़ा में मार्केट के अंदर कुंदकुंद दिगंबर जैन संस्कृत विद्यालय में लगेगा शिविर,
तुम्हारे दिल की चुभन यकीनन कम होगी, किसी के पैर का कांटा निकाल कर देखो।
राजाखेडा
श्री बाबूलाल जैन सेवा संस्थान के लिए रजत जयंती वर्ष के बाद यह दूसरा ऐसा विशेष मौका है, राजाखेड़ा के मूल निवासी मध्य प्रदेश के पूर्व डी जी पी पवन कुमार जैन के पूजनीय पिता स्वर्गीय बाबूलाल जीजैनकी 30वीं पुण्यतिथि पर नेत्र एवं दांत ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी पावन स्मृति में 31वें मेडिकल कैम्प एवं नये सेवा अस्पताल का भव्य शुभारम्भ राजाखेड़ा के कुंदकुंद दिगंबर जैन विद्यालय में आगामी 8 जुलाई को लगाया जाएगा जिसमें राजेंद्र शुक्ला,उप मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिविर का शुभारंभहोने जा रहा है। विकलांगों को सबलांग बनाने से अंधत्व निवारण का ये महायज्ञ अब नये सेवा अस्पताल के माध्यम से नया विस्तार ले रहा है । इस वर्ष बाबूलाल जैन सेवा संस्थान एक नई और ऐतिहासिक शुरुआत करने जा रहा है। राजाखेड़ा के इसी जैन विद्यालय में मानवता के यज्ञ की आहुति के रूप में एक ‘सेवा अस्पताल’ की शुरुआत की जा रही है। इस अस्पताल में आगरा, ग्वालियर, जयपुर और भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों (स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स) की सेवाएं सप्ताह में 2 दिन राजाखेड़ा में उपलब्ध रहेंगी।निःशुल्क व्यवस्था: इस अस्पताल और डॉक्टरों की पूरी व्यवस्था का संचालन ‘बाबूलाल जैन सेवा संस्थान’ द्वारा किया जाएगा।आपकी उपस्थिति और शुभकामनाओं से हमारे प्रयासों को नया सम्बल मिलेगा ।अवश्य पधारें, प्रतीक्षा रहेगी शहर में पवन जैन पूर्व डीजीपी एवं उनके लघु भ्राता देवेंद्र कुमार जैन RAS. उप महा निरीक्षक पंजीयन जयपुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

