July 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा, लाशों पर राजनीति से रहें दूर :-विधायक जसवंत सिंह गुर्जर

1 min read
Spread the love

जगन गुर्जर की मौत पर विधायक जसवंत सिंह गुर्जर भावुक:

बाड़ी, धौलपुर
पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की मौत के मामले में क्षेत्रीय विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो में विधायक ने जगन गुर्जर के निधन को समाज और परिवार के लिए बड़ी क्षति बताते हुए मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।
विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने कहा कि वह इन दिनों जयपुर में थे, जहां उनकी धर्मपत्नी का उपचार चल रहा था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को भी नहीं बचा पाए, जो उनके और उनके परिवार के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
वीडियो संदेश में विधायक ने कहा कि जगन गुर्जर की मौत के मामले में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
साथ ही विधायक ने लोगों से भावनात्मक मुद्दों पर राजनीति से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में समाज और परिवार के साथ खड़े होने की आवश्यकता होती है, न कि लाशों पर राजनीति करने की। उन्होंने यह भी कहा कि अपने और समाज के लोग ही कठिन समय में साथ खड़े दिखाई देते हैं।
विधायक ने बताया कि वह अपनी धर्मपत्नी के तेरहवीं संस्कार के बाद जगन गुर्जर के परिवार से मिलने जाएंगे और उन्हें सांत्वना देंगे।
विधायक के इस वीडियो संदेश के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोग उनके बयान को गंभीरता से देख रहे हैं।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *