रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कपड़ा आदि का वितरण
1 min read
बांदा
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में,जगदीश श्रीवास सदस्य बाँदा रोटी बैंक की अध्यक्षता में,बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम चहितारा कारेलाल प्रजापति के निर्देशन में, बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए कपड़े,किताबें,बैग,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम चहितारा थाना कृषि विश्वविद्यालय ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणोंकोवृक्षारोपण,स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा के द्वारा जागरूक किया गया,अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा,उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य जगदीश श्रीवास,नसीर खान,शहाना खान आदि पदाधिकारी,सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

