July 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला वैश्य समाज ने निभाया मानवीय धर्म, जरूरतमंद परिवार की बेटी पूजा साहू की कराई शादी

1 min read
Spread the love

बांदा

मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए महिला वैश्य समाज की महिलाओं ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

दिनांक 26 जून 2026 को ग्राम निवासी पूजा साहू पुत्री कौशल्या देवी एवं नीरज साहू की शादी संपन्न हुई।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद के लिए महिला वैश्य समाज की महिलाओं ने इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई और भरपूर सहयोग प्रदान किया।
यह महिला वैश्य समाज द्वारा की गई पांचवीं कन्या विवाह है। संगठन पूरे उत्तर प्रदेश में सामाजिक कार्यों के लिए निरंतर कार्यरत है और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में मदद कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

सहयोग करने वाली प्रमुख महिलाएं:
रानी दामले, अंजू, नीलिमा पुरवार, जया पुरवार, नीता ओमर, नंदिनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सरिता सोनी, गीता सोनी, गीता अग्रवाल, ज्योति पुरवार, दीपाली ओमर, ममता नगरिया, अंकिता चंदेरिया, संध्या अग्रवाल, नम्रता गोयल, शोभा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, किरन गुप्ता, अलका रावत, नम्रता गुप्ता, अपूर्वा सोनी, रजनी गुप्ता, रीता गुप्ता, प्रतिष्ठा अग्रवाल, मंजू रूसिया एवं मंजरी ओमर।

महिला वैश्य समाज की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। समाज की महिलाओं ने कहा कि वे आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर ऐसे ही हिस्सा लेंगी और जरूरतमंद परिवारों की मदद करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *