July 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रधानमंत्री के विकास कार्यों के लाइव प्रसारण का भव्य आयोजन,

1 min read
Spread the love

बाड़ी में प्रधानमंत्री के विकास कार्यों के लाइव प्रसारण का भव्य आयोजन,

बड़ी संख्या में जुटे जनप्रतिनिधि और नागरिक,

बाड़ी, धौलपुर
नगर पालिका बाड़ी द्वारा शनिवार को अधिशाषी अधिकारी निवास परिसर, तहसील कार्यालय के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा से विभिन्न जनकल्याणकारी एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा विकास कार्यों के शुभारंभ के साक्षी बने।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाएं प्रदेश और देश को नई दिशा देने का काम कर रही हैं। साथ ही नागरिकों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश एवं देश के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सरकार की विकासोन्मुखी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा, तहसीलदार मुकेश मीणा, अधिशाषी अधिकारी उत्तम चंद्र बंसल, विकास अधिकारी अनिल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।नगर पालिका बाड़ी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित और विकास से जुड़े आयोजनों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *