सेवा शिविरों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, आमजन को समयबद्ध मिले योजनाओं का लाभ :- राजन विशाल
1 min readधौलपुर, राजस्थान
जिला प्रभारी सचिव राजन विशाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीओआईटी सभागार में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सेवाओं, योजनाओं की प्रगति और आमजन को दिए जा रहे लाभों की समीक्षा की गई।
प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले और किसी भी पात्र व्यक्ति को वंचित नहीं रखा जाए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शिविरों का नियमित निरीक्षण करने, प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का तय समय में निस्तारण करने तथा नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार और विभागों के बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।
बैठक में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने जिले में सेवा शिविरों की प्रगति की जानकारी दी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एएन सोमनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों और अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीणा ने शहरी क्षेत्रों में चल रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
बैठक में विभागीय अधिकारियों, उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

