July 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर जोर, जिला कलक्टर ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश”

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान
जिला कलक्टर एवं जिला सहकारी विकास समिति के अध्यक्ष श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर ने पैक्स के कंप्यूटरीकरण, ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समितियों के गठन और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही गोदाम निर्माण एवं पैक्स को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करने की योजनाओं पर चर्चा की गई।
उन्होंने निष्क्रिय सहकारी समितियों को पुनः सक्रिय करने तथा भूमि एवं भवन विहीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों को भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध कार्य सुनिश्चित किए जाएं।
बैठक में उप रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग सतेन्द्र सिंह मीना, सचिव भूमि विकास बैंक ताराचंद मेहरा, प्रबंध निदेशक कॉ-ऑपरेटिव बैंक भरतपुर नरेश शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *