ऑपरेशन मुस्कान के तहत भटके हुए 02 बच्चों को परिजनों से मिलाया
1 min readऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर, एसजेपीयू व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा गुम/भटके हुए 02 बच्चों के परिजनों का पता लगाकर बच्चों को सकुशल सुपुर्द किया गया ।
बांदा
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर, एसजेपीयू व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा गुम/भटके हुए 02 बच्चों के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया । गौरतलब हो कि आज दिनांक 02.07.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बाबूलाल चौराहा के पास 02 बच्चे संदिग्ध रुप से खड़े मिले जिन्हे चौकी अलीगंज लाया गया था साथ ही एसजेपीयू व चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचित कर दिया गया था । जिसके पश्चात थाना कोतवाली नगर, एसजेपीयू व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा सक्रियता के साथ बच्चों से उसके परिजनों का नाम पता पूछने पर पाया गया वे कालका चौराहा दाल मिल के पास के रहने वाले है जानकारी होने पर तत्काल परिजनों से सम्पर्क कर कार्यालय बुलाकर सकुशल सुपुर्द कर दिया गया । जांच में पाया गया कि बच्चे परिजनों की डांट से नाराज होकर बाबूलाल चौराहे पर आ गए थे ।
पुलिस टीम द्वारा बच्चों को समझाया गया कि माता-पिता की बातों से नाराज होकर घर छोड़ना उसके लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है तथा भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर अपने माता-पिता एवं परिवारजनों से बातचीत करे तथा परिजनों को भी बच्चों के साथ संयमित व्यवहार करने तथा उनकी भावनाओं को समझते हुए उचित मार्गदर्शन देने की सलाह दी गई । बच्चों एवं परिजनों द्वारा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया गया तथा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए ह्रदय से धन्यवाद दिया ।
पुलिस टीम का विवरण-
- निरी0 श्री अखिलेश प्रताप सिंह प्रभारी एसजेपीयू
- हे0कां0 राकेश कुशवाहा चौकी अलीगंज
- प्रशांत गुप्ता चाइल्ड हेल्प लाइन
- राजमणि तिवारी चाइल्ड हेल्प लाइन

