July 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अतर्रा बांदा रोड पर नहर के पास डग्गामार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

1 min read
Spread the love

अतर्रा, बांदा

Oplus_131072

बांदा-अतर्रा रोड पर नहर के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बांदा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डग्गामार वाहन ने मोटर साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल का नंबर UP 90AE 4331 है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं, हादसे के बाद डग्गामार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *