July 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर विधायक ताहिर खान ने किया वृक्षारोपण , मरीजों को बांटे फल

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा इसौली 187 के सपा विधायक मो.ताहिर खान के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में वृक्षारोपण कार्यक्रम व फल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम CHC अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर विधायक ताहिर खान ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विधायक ताहिर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा गरीब, किसान और नौजवान के हित में रही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन हम लोग सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं। पेड़ लगाना और बीमार लोगों की सेवा करना ही सच्ची समाजवादी परंपरा है। अखिलेश जी ने हमेशा विकास और हरियाली की राजनीति की है, हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। पीडीए की एकजुटता से ही उत्तर प्रदेश खुशहाल होगा।

बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और कमाई के लिए जो काम किया, वो ऐतिहासिक है। उनके जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर हमने संकल्प लिया कि उनके पर्यावरण प्रेम के संदेश को गांव-गांव पहुंचाएंगे। भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, लेकिन सपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सेवा कर रहे हैं। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर समाजवाद का परचम लहराएंगे।

इस दौरान रमेश यादव, तनवीर, दिलीप यादव , इंद्र कुमार, राजेश यादव, सर्वेश कुमार, बद्रीनाथ यादव, बृजनाथ यादव, वीर बहादुर, रामनाथ यादव, हृदयराम यादव समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *