July 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन ग्रामीणों के खिले चेहरे

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
सफलता की कहानी
शिविर में नाम शुद्धिकरण से खिले ग्रामीणों के चेहरे
जनकल्याण और सुगम प्रशासन के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत बसई घीयाराम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का केंद्र बनकर सामने आया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपने राजस्व अभिलेखों में नाम संबंधी त्रुटियों की शुद्धि के लिए उपखण्ड अधिकारी सुशीला मीणा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। उपखण्ड अधिकारी ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रकरणों की तत्काल जांच के निर्देश नायब तहसीलदार को दिए। निर्देश प्राप्त होते ही नायब तहसीलदार ने संबंधित भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी को मौके पर जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। राजस्व टीम ने पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ जांच पूर्ण कर शुद्धि प्रस्ताव तैयार किया तथा नायब तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया। जांच के आधार पर परमाल के स्थान पर परिमाल सिंह तथा कैलाशी, केलाशी के स्थान पर कैलाशीलाल नाम शुद्ध किए जाने के आदेश जारी किए गए। इस त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई से संबंधित ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली और राजस्व विभाग के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार तथा संपूर्ण राजस्व टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर सुशासन की भावना को साकार करते हैं। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *