June 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

न्याय के मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क बदहाली की शिकार, फरियादी परेशान, जिम्मेदारों के आश्वासन अब तक बेअसर

1 min read
Spread the love

धनपतगंज सुल्तानपुर

जहां एक ओर पुलिस थाने को न्याय का मंदिर कहा जाता है, वहीं उस मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहाती नजर आ रही है।

मामला जनपद के चर्चित क्षेत्र का है, जहां मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।

बताया जा रहा है कि बीते वर्ष मॉडल थाना धनपतगंज का नए स्थान पर निर्माण कराया गया, लेकिन विडंबना देखिए कि थाने तक पहुंचने वाली सड़क आज भी गड्ढों में तब्दील है।

न्याय की आस लेकर आने वाले फरियादियों को टूटी और जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ रहा है।

वही सड़क को लेकर थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व क्षेत्र के मौजूदा विधायक एवं पूर्व मंत्री से सड़क निर्माण को लेकर बातचीत की गई थी।

उस दौरान जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आश्वासन आज तक सिर्फ बातों तक ही सीमित नजर आ रहा है।

स्थिति यह है कि रोजाना थाने आने वाले फरियादियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आने वाले बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव की स्थिति बनने की पूरी संभावना है, जिससे समस्या और विकराल हो जाएगी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब न्याय के मंदिर तक पहुंचने का रास्ता ही बदहाल है, तो आम जनता को राहत कैसे मिलेगी?

अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस सड़क का निर्माण कब तक कराते हैं या फिर यह मामला भी सरकारी हीलाहवाली की भेंट चढ़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *