June 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रोबोट ऑपरेशन से भविष्य में चिकित्सकों की कमी से मिलेगी निजात : पद्मश्री/पीजीआई निदेशक डॉ आरके धीमान

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

पद्मश्री एवं पीजीआई निदेशक लखनऊ डॉ आरके धीमान ने कहा कि रोबोट ऑपरेशन अब प्रदेश में शुरू हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में चिकित्सकों की कमी की समस्या से प्रदेशवासियों को निजात मिल जाएगी।
सुल्तानपुर स्ववित्वपोषी चिकित्सा महाविद्यालय में हाइपरटेंशन रोग के चिकित्सा, निदान एवं गंभीरता को लेकर विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ प्रियंक वर्मा ने आए अतिथियों का आभार प्रकटकिया।सीएमओ डॉ भारत भूषण ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि दो पद्मश्री चिकित्सकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। पद्मश्री/एसजीपीजीआई निदेशक डॉ आरके धीमान ने कहा कि रोबोट चिकित्सा आने वाली शल्य चिकित्सा की आधुनिक विधि है। पीजीआई में यह चल रहा है और धीरे-धीरे अन्य जनपदों में विस्तार ले रहा है। सीएमएस डॉ अविनाश गुप्ता , डॉ एके सिंह, बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रवि त्रिपाठी, डॉ डीएस मिश्रा, डॉ राजेंद्र कपूर, डॉ आशीष, डॉ जेपी सिंह, डॉ अंकुर सेठ, डॉ पवन सिंह की उपस्थिति में हाइपरटेंशन की गंभीरता और समय के साथ निदान के विषय में विचार विमर्श किया गया !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *