खनिज अधिकारी एवं तथाकथित लोगों के संरक्षण में जमकर हो रहा अवैध खनन
1 min readगुरगांवा खदान से निकल जाते हैं एन आर ओवरलोड ट्रक
गांव की सड़क हो रही ध्वस्त नहीं बना कोई भी बाईपास
ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही दिक्कत
बांदा।
जनपद के गुरगांवा खदान में अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खदान में नियमों की अनदेखी कर अवैध तरीके से खनन कार्य कराया जा रहा है। जिससे आसपास के गांवों की सड़कें खराब हो रही हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के आवागमन से धूल और प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भरी पोकलैंड मशीनों से जलीय जीवो की हत्या कर रहे हैं कुछ दिनों पहले ही समाजसेवी जयराम सिंह ने भी एसडीएम पैलानी पर अवैध खनन करने का आरोप लगाया था ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खदान की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा भी खदान संचालक को लेटर जारी किया था बाईपास बनाने के लिए आज तक ना तो बाईपास बना और ना ही ओवरलोड ट्रको को रोका गया। खदान से जसपुरा में मानक से अधिक अवैध तरीके से डंप पर भी तैयार कर लिया गया है। वही स्थानीय लोगों का आरोप है कुछ लोग गुरगावा खदान में बालू लोकेशन का काम करते है और उसी के द्वारा अवैध बालू से भरे ट्रक निकले जाते हैं। जिसका कहना है कि एसडीएम पैलानी से लेकर थानों तक में हर महीने मोटी रकम देता हूं
क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी एसडीएम पैलानी व खनिज अधिकारी होगे।


