June 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन ने किया धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को सौंपा गया।
ज्ञापन में संगठन ने किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। प्रमुख मांगों में फार्मर रजिस्ट्री में हो रही त्रुटियों का निराकरण, खतौनी में खातेदारों का अंश निर्धारण, लो वोल्टेज एवं खराब ट्रांसफार्मरों की समस्या का समाधान, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना, उन्नत बीज एवं कीटनाशकों की उपलब्धता बढ़ाना तथा उपनिबंधक कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाना शामिल है।
इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने, पशुओं में फैल रही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम, गौशालाओं एवं चारागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, शारदा सहायक खंड-16 एवं 49 की माइनरों तथा अल्पिकाओं की सफाई कराने, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा किसानों के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा कृषि यंत्रों और कृषि ऋण उपलब्ध कराने में बैंकों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री कर्मराज दुबे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सैयद बेगम, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव पूजा दुबे, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, भदैया ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार यादव, रिजवान अहमद, फहीम हाशमी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *