August 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

केन नदी में डूबने से राजमिस्त्री की मौत, पत्नी ने आत्महत्या की रिपोर्ट पर जताई आपत्ति – डीएम

1 min read
Spread the love

केन नदी में डूबने से राजमिस्त्री की मौत, पत्नी ने आत्महत्या की रिपोर्ट पर जताई आपत्ति – डीएम से दैवीय आपदा सहायता की मांग, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बांदा

शहर के कालवन गंज मुचियाना निवासी गायत्री सोनकर ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पति की मौत के मामले में दोबारा जांच और दैवीय आपदा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। गायत्री का कहना है कि पुलिस और राजस्व विभाग ने उनके पति की मौत को आत्महत्या बताया है, जबकि परिवार इसे हादसा मान रहा है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, गायत्री के पति बिंदाप्रसाद सोनकर 7 जून 2026 को केन नदी नहाने गए थे। वापस न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद परिजन कोतवाली नगर पहुंचे। वहां पुलिस ने भी मोबाइल पर शव की फोटो दिखाई, जिसके बाद गायत्री बेहोश हो गईं।

पुलिस ने 8 जून को मेडिकल कॉलेज मर्चरी में शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उसी दिन मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। गायत्री ने बताया कि उसी दिन लेखपाल बयान लेने घर आए थे, लेकिन वह गहरे सदमे में थीं।

गायत्री ने बताया कि उनके पति राजमिस्त्री का काम कर परिवार चलाते थे। परिवार में पांच छोटे बच्चे हैं और पति ही इकलौते कमाने वाले थे। गायत्री अनपढ़ और अनुसूचित जाति से हैं। अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गायत्री का आरोप है कि पुलिस, राजस्व विभाग और एक दैनिक समाचार पत्र ने घटना को आत्महत्या बताया है। उन्होंने डीएम से मामले की दोबारा जांच कराने और दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है, ताकि बच्चों का भरण-पोषण हो सके।

25 जून 2026 को दिया गया प्रार्थना पत्र डीएम कार्यालय में प्राप्त हो चुका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच के बाद ही सहायता पर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *