June 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वाद और आतिथ्य का नया ठिकाना, संत पागल बाबा के हाथों संपन्न हुआ ‘होटल गोल्डन क्राउन’ का उद्घाटन

1 min read
Spread the love

​धौलपुर।

शहर के जी.टी. रोड स्थित बस स्टैंड के पास आज एक नए और आधुनिक सर्व-सुविधा युक्त “होटल गोल्डन क्राउन एंड फैमिली रेस्टोरेंट” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन क्षेत्र के पूजनीय और प्रख्यात संत श्री पागल बाबा द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा का आशीर्वाद लिया।
​इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालकों ने बताया कि “होटल गोल्डन क्राउन एंड फैमिली रेस्टोरेंट” में धौलपुर वासियों और यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतरीन स्वाद, उच्च स्तरीय आतिथ्य और एक शानदार पारिवारिक माहौल (फैमिली एनवायरनमेंट) उपलब्ध कराया जाएगा। रेस्टोरेंट की शुरुआत शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन ज़ायका और आधुनिक सुविधाएँ देने के उद्देश्य से की गई है।
​कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें शहर की कई गणमान्य हस्तियों, व्यवसायियों और स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की। आए हुए सभी अतिथियों का प्रबंधन द्वारा माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गा दत्त शास्त्री, विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, डॉ हरि सिंह बिधूड़ी, पूर्व जिला प्रमुख किशन चंद शर्मा, वरिष्ठ अधिकता अतुल भार्गव, समाजसेवी रवि शिवहरे, पूर्व प्रधान मोनू जादौन, राहुल बिधूड़ी, अनिल बिधूड़ी, अशोक शिवहरे ,वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रकाश शिवहरे, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह राजोरिया, वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा, रामकुमार दद्दा, राजकुमार शर्मा, सोमेंद्र तिवारी, मनोज चौहान, समाज सेवी, विमल भार्गव एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *