दर्जनों मुस्लिम युवाओं ने सपा छोड़ बसपा का दामन थामा
1 min readहैरिंग्टनगंज अयोध्या
विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में बहुजन समाज पार्टी को उस समय मजबूती मिली जब दर्जनों मुस्लिम युवाओं ने समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल एवं जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मंतराम ढैय्मा बैश्य की अगुवाई में बड़ी संख्या में युवाओं ने बसपा की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहम्मद कलाम, चांद हुसैन, मोहम्मद असलम, मोहम्मद सलीम, मुश्ताक अली, चांद अली, मोहम्मद मुस्तकीम, सूफियान, मोहम्मद रिहान, सुलेमान, निजामुद्दीन, जाबिर, उरमान अली, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद दिलशाद, फिरोज, शौकत अली, बरकत अली, जुबेर अली, शाहिद अली, इमलाख अहमद, इरफान अहमद, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद इस्तियाक, अब्बास अली, शराफत अली, आजाद अली, शफीक शेख, शाहिल शेख एवं महफूज अली सहित कई लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि बसपा की नीतियों और सर्वसमाज के हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे है।

