June 23, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अखंड हिंदू राष्ट्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गंगाराम तिवारी ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर किया बड़ा खुलासा

1 min read
Spread the love

बीकापुर, अयोध्या

अखंड हिंदू राष्ट्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. Gangaram Tiwari ने Shri Ram Janmabhoomi Mandir में चढ़ावे और भूमि से जुड़े कथित घोटाले को लेकर बड़ा दावा किया है।

डॉ. तिवारी के द्वारा इससे पूर्व में भी उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण खुलासे किए जा चुके हैं, इसी क्रम में आज बीकापुर की धरती से उन्होंने राम मंदिर चढ़ावे के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि चढ़ावे के साथ-साथ भूमि संबंधी मामलों में भी बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नजूल भूमि का नियमों के तहत बैनामा नहीं हो सकता, उसके बावजूद कथित षड्यंत्रकारियों और कुछ लोगों की मिलीभगत से नजूल की जमीनों का भी बैनामा कर दिया गया।

साथ ही साथ उन्होंने गाटा संख्या का हवाला देते हुए दावा किया कि यह सब लूट के उद्देश्य से किया गया।

यही ही नहीं श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को आघात पहुंचा है और इसके लिए मंदिर ट्रस्ट को जिम्मेदार ठहराते हुए देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi को भी जिम्मेदार बताया।

जनपद के पत्रकारों द्वारा एसआईटी जांच के मुद्दे पर पूछे गए सवालों के जवाब में डॉ. तिवारी ने कहा कि सनातनियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री के आदेश के क्रम में Yogi Adityanath द्वारा अनैतिक एवं अवैधानिक तरीके से एसआईटी का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि नियमानुसार जब तक किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज न हो, तब तक एसआईटी का गठन नहीं किया जा सकता।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या के महंतों द्वारा Akhilesh Yadav के खिलाफ लगाए जा रहे षड्यंत्र के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

इसी क्रम में डॉ. गंगाराम तिवारी ने और भी कई अहम बातें कहीं, जिन्हें वीडियो विजुअल के माध्यम से विस्तार से दिखाया जाएगा

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *