तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 4 लोग गंभीर रूप से घायल
1 min readअयोध्या जिले के रुदौली रेछ संपर्क मार्ग स्थित लोधन पुरवा मोड़ के पास सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बाबा बाजार की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे शिव दत्त यादव उर्फ छोटू अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि तीन युवक पारा पहाड़पुर गांव के निवासी हैं, जबकि शिव दत्त यादव (छोटू) बाबा बाजार के रहने वाले हैं।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल बाबा बाजार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सुनवा भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

