स्मैक तस्करी मामले में वांछित आरोपी गूंगा उर्फ संजीव गिरफ्तार, बाड़ी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई,
1 min readबाड़ी, धौलपुर
जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाड़ी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्मैक (हेरोइन) तस्करी मामले में वांछित आरोपी गूंगा उर्फ संजीव को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पूर्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले में दर्ज प्रकरण संख्या 121/2026 धारा 8/21 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अनुसंधान के दौरान सामने आया कि आरोपी महेंद्र द्वारा स्मैक गूंगा उर्फ संजीव से खरीदी गई थी।पुलिस जांच में सामने आया कि गूंगा उर्फ संजीव पुत्र राधेश्याम, उम्र 30 वर्ष, निवासी खिदरपुर थाना आंगई जिला धौलपुर, हाल निवासी कायस्थ पाड़ा बाड़ी, पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर उसे बाड़ी कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों एवं तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
कार्रवाई में थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार, थानाधिकारी सोने का गुर्जा कैलाश चंद, एएसआई नीरज सिंह, कांस्टेबल विनोद (897) एवं कांस्टेबल रबिन्द्र (576) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

