अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी एवं जिलेभर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने किया योगाभ्यास,
1 min readधौलपुर, राजस्थान
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ,पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के निर्देशन में जिले के सभी पुलिस थानों एवं पुलिस लाइन धौलपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने योगासन एवं प्राणायाम किए तथा नियमित योग के महत्व को समझा। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने धौलपुर स्थित परशुराम सेवा सदन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर योग किया तथा सभी को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

