June 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नीट-री परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जिले के परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

1 min read
Spread the love

जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आज जिले में दिनांक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट-री परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जिले के परीक्षा केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण।

धौलपुर, राजस्थान
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर की गई सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, बैठने की सुविधा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, बिजली, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर श्री श्रीनिधि बी.टी. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण एवं तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने हेतु कड़े एवं प्रभावी सुरक्षा प्रबंध किए जाएं तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित केंद्राधीक्षकों एवं ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को परीक्षा संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि नीट-री परीक्षा 2026 को जिले में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगी। जिले में कल‌ आयोजित होने वाली नीट री-परीक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिला विशेष शाखा द्वारा भी शहर के होटलों, धर्मशालाओं आदि का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *