September 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

छुट्टा सांड़ के हमले में घायल युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम, छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज

1 min read
Spread the love

छुट्टा सांड़ के हमले में घायल युवक ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम, छह दिन तक अस्पताल में चला इलाज

नगर कोतवाली पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिकोली कंडरू निवासी राधेश्याम (40) की शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। छह दिन पहले छुट्टा सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल राधेश्याम का इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। नगर कोतवाली गोण्डा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताते चलें कि 12 सितंबर की सुबह राधेश्याम पुत्र देवतादीन घर से शौच के लिए बाग की ओर गए थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके पेट की आंत फट गई थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छह दिन तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता, दो पुत्र प्रीतम (21) व गौतम (16) तथा पुत्री शिवानी (13) हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। राधेश्याम की मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष परसपुर वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना अथवा आपदा राहत कोष से तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *