September 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर – लखनऊ रेफर

1 min read
Spread the love

पारा बाजार में अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर – लखनऊ रेफर

सुल्तानपुर-बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार चौकी अंतर्गत सेमरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया।
गुप्ता बीज भंडार के पास एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान अरशद पुत्र असीर उम्र 26 वर्ष चक कारी भीट निवासी के रूप में हुई है।
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पारा बाजार चौकी पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए निजी वाहन से लखनऊ ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *