September 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अपराधियों में दहशत, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, सिंघम स्टाइल में कर रहे काम

लखीमपुर खीरी।

जनपद के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अमीरनगर चौकी इन दिनों सुर्खियों में है। इसका कारण हैं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष तिवारी, जिनकी ताबड़तोड़ और निडर कार्यशैली से अपराधियों में दहशत का माहौल है, जबकि आम क्षेत्रवासियों में खुशी और सुरक्षा की भावना की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें ‘अमीरनगर का सिंघम’ कहकर संबोधित कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी महोदया द्वारा संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी महोदय के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी लगातार एक्शन मोड में हैं।

इसी क्रम में 17 सितंबर 2026 की रात को उन्होंने एक बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सटीक सूचना पर उ0नि0 संतोष तिवारी मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब 00.10 बजे गफ्फारनगर से तिलकपुर जाने वाले मार्ग पर वहद ग्राम गफ्फारनगर के पास उन्होंने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुभाष मिश्रा पुत्र चन्द्रहास मिश्रा, निवासी ग्राम गफ्फारनगर, थाना मोहम्मदी, जिला खीरी, उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा देशी 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर थाना मोहम्मदी पर मु0अ0सं0 540/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष भेज दिया।

इस शानदार गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संतोष तिवारी प्रभारी चौकी अमीरनगर के साथ का0 अनिरुद्ध शुक्ला, का0 ब्रजेश कुमार, का0 दिव्यांशु दीक्षित और का0 प्रियांशु तिवारी शामिल रहे। उच्चाधिकारियों ने टीम के इस साहसिक कार्य की सराहना की है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि संतोष तिवारी के चौकी संभालने के बाद से अमीरनगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। रात में नियमित पैदल गश्त, संदिग्धों की चेकिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने से चोरी, लूट और अवैध असलहा रखने वालों पर प्रभावी अंकुश लगा है। पहले जहां रात होते ही ग्रामीणों में भय रहता था, वहीं अब लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों और प्रधानों ने भी चौकी इंचार्ज की कार्यशैली की खुलकर तारीफ की है। उनका कहना है कि संतोष तिवारी अपराधियों के लिए सख्त और आम जनता के लिए अत्यंत सहयोगी हैं। कोई भी फरियादी चौकी जाता है तो उसकी बात ध्यान से सुनी जाती है और त्वरित न्याय दिलाया जाता है। यही कारण है कि जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

निश्चित रूप से, जिस निष्ठा, ईमानदारी और निडरता के साथ चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, वह अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा है। यदि इसी प्रकार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रही तो वह दिन दूर नहीं जब अमीरनगर क्षेत्र पूरी तरह अपराधमुक्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *