June 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया जाने का औचक निरीक्षण दिया निर्देश

1 min read
Spread the love

अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना मटौंध का किया गया निरीक्षण । मिशन शक्ति केन्द्र, थाना कार्यालय एवं अभिलेखो आदि का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

बांदा

अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा थाना मटौंध का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय व परिसर, विभिन्न अभिलेखों, मालखाना एवं शस्त्रागार कम्प्यूटर कक्ष, बैरक, मेस तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन किया गया तथा कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही अभिलेखों के समुचित रख-रखाव एवं नियमित अद्यावधिकरण सुनिश्चित करने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा जनसुनवाई की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस कर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील एवं तत्पर रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *