सोमवती अमावस्या पर तीर्थराज मचकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
1 min readधौलपुर राजस्थान।
सोमवती अमावस्या पर तीर्थराज मचकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
धौलपुर राजस्थान।
तीर्थराज मचकुंड पर सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मचकुंड सरोवर पहुंचे और पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सोमवती अमावस्या के विशेष महत्व के चलते धौलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मचकुंड पहुंचे। मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
श्रावण मास की शुरुआत से पहले पड़ने वाली इस सोमवती अमावस्या पर मचकुंड क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में नजर आया। धार्मिक जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा तीर्थ क्षेत्र गूंज उठा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सोमवती अमावस्या के अवसर पर तीर्थराज मचकुंड में दिनभर आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

