June 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म शहरी सेवा शिविर में मिला पट्टा, लाभार्थियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,

1 min read
Spread the love

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म शहरी सेवा शिविर में मिला पट्टा, लाभार्थियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,

नगर परिषद धौलपुर के शिविर में सुशीला देवी और नीरज रस्तोगी को आयुक्त ने सौंपे पट्टे,

धौलपुर, राजस्थान


नगर परिषद धौलपुर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और खुशियों का केंद्र बन रहा है। शिविर में वर्षों से अपने भूखंड के स्वामित्व अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे लाभार्थियों को जब पट्टे मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। आयुक्त कार्यवाहक नगर परिषद धौलपुर गुमान सिंह ने लाभार्थी श्रीमती सुशीला देवी एवं नीरज रस्तोगी को पट्टे वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पट्टा प्राप्त करने के बाद दोनों लाभार्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रही प्रक्रिया आज पूरी होने से उन्हें अपने आवास और संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्राप्त हुआ है। इससे न केवल उनका भविष्य सुरक्षित हुआ है, बल्कि परिवार को भी स्थायित्व और आत्मविश्वास मिला है।
श्रीमती सुशीला देवी ने बताया कि पट्टा मिलने से उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। अब उन्हें अपने घर और भूमि के अधिकार को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी। वहीं नीरज रस्तोगी ने कहा कि शहरी सेवा शिविर ने उनकी समस्या का त्वरित समाधान कर प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।
आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से पट्टा वितरण जैसी पहल न केवल नागरिकों को कानूनी अधिकार प्रदान कर रही है, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास की नई कड़ी भी स्थापित कर रही है। लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और उनका जीवन सकारात्मक रूप से बदल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *