राम मंदिर दान पात्र चोरी मामले में अयोध्या में पोस्टर वार, कांग्रेस ने लगाए पोस्टर
1 min readअयोध्या
राम मंदिर के दान पात्र से कथित पैसे की चोरी के मामले को लेकर अयोध्या में अब पोस्टर वार शुरू हो गया है। शहर के पुष्पराज चौराहे पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से पोस्टर लगवाए गए हैं।
पोस्टर में स्कंद पुराण के एक दोहे का उल्लेख करते हुए यह संदेश दिया गया है कि मंदिर को दी गई भूमि, संपत्ति या दान के धन को चुराने अथवा हड़पने वाला व्यक्ति धर्मशास्त्रों के अनुसार गंभीर पाप का भागीदार होता है।
राम मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े कथित मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। इससे पहले समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को उठा चुकी है और अब कांग्रेस भी खुलकर मैदान में उतर आई है। पोस्टरों के जरिए इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक और धार्मिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल दान पात्र से जुड़े मामले की जांच जारी है और इस बीच अयोध्या में शुरू हुआ यह पोस्टर वार राजनीतिक चर्चा का नया विषय बन गया है।

