June 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 का जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 का जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने किया निरीक्षण
आमजन योजनाओं का लाभ लेने के लिए विशेष शहरी सेवा शिविर का उठाएं लाभ
धौलपुर,

केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम के तहत नगर परिषद परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 का जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
जिला कलक्टर ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचे तथा आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविर सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ प्रशासन को आमजन से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।
शिविर में नगर परिषद व विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया भी संपादित की गई।
जिला कलक्टर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से देश के विकास को नई गति मिली है तथा करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। कई लोगों ने मौके पर ही अपनी समस्याओं एवं आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभ की गई। आमजन ने शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की।
इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *