June 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

9 माह से वेतन नहीं मिलने पर नगर परिषद के अनुबंधित कार्मिकों का कार्य बहिष्कार, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली,

1 min read
Spread the love

करौली
नगर परिषद करौली के अधीन कार्यरत अनुबंधित कार्मिकों ने 6 से 9 माह तक वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कार्मिकों का आरोप है कि वेतन बकाया को लेकर कई बार अधिकारियों और संबंधित संवेदकों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
शुक्रवार को अग्निशमन केंद्र करौली के अनुबंधित अग्निशमन कर्मियों, सफाई ड्राइवरों तथा रैन बसेरा के केयरटेकरों ने अग्निशमन केंद्र से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और शीघ्र वेतन भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।कार्मिकों के अनुसार भगत कॉन्ट्रैक्टर करौली पर अक्टूबर 2024 तक का 4 माह का वेतन, मेसर्स भारतीय ग्रामीण विकास सेवा संस्थान धौलपुर पर जनवरी एवं फरवरी 2026 का 2 माह का वेतन तथा मेसर्स चौधरी कन्सट्रेक्शन एंड सप्लायर्स दौसा पर 3 माह का वेतन बकाया है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण और दैनिक जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है।वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में चल रहे कार्य बहिष्कार का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। करौली के विभिन्न क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगने से दुर्गंध फैल रही है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्मिकों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *