June 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंडल कारागार में निरुद्ध कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

कैदी ने जेल में लगाई फांसी,हुई मौत

बांदा

मंडल कारागार में निरुद्ध कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब उसका शव लटका देखा गया, तब जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल अधिकारी जेल पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार कैदी अभिषेक सिंह (28) निवासी अरखन पुरवा थाना अतर्रा पॉक्सो एक्ट के मामले में 11 मार्च से जेल में निरुद्ध था। गुरुवार की रात जेल में उसने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। अन्य कैदियों ने देखा। तब सूचना जेल प्रशासन को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की छानबीन की जा रही है। जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *