October 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़ में ई-कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित

1 min read
Spread the love

कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़ में ई-कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित


चार रंगों के डस्टबिन की उपयोगिता समझाई, विद्यार्थियों से अभिभावकों को जागरूक करने की अपील
टप्पल, अलीगढ़।

शासन की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी पहल के अंतर्गत बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को कंपोजिट विद्यालय जहानगढ़, विकासखंड टप्पल में प्रार्थना सभा के दौरान ई-कचरा प्रबंधन एवं कूड़े के उचित निस्तारण को लेकर जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को कचरे के पृथक्करण तथा अलग-अलग रंगों के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी गई।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा, सहायक अध्यापक राजकुमार शर्मा, कुशल कुमार, श्रीमती लकी शर्मा एवं श्रीमती सना हैवेल्स के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने गतिविधि में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने चार रंगों के डस्टबिन के माध्यम से कचरे को अलग-अलग रखने का महत्व समझा और स्वच्छता का संदेश दिया।
शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय उसका उचित निस्तारण करना चाहिए। कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर निर्धारित डस्टबिन में डालने से स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलती है। ई-कचरे को भी सामान्य कचरे से अलग रखकर उसके सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था करनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अपने अभिभावकों और आसपास के लोगों को भी कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करें। साथ ही घरों के आसपास अलग-अलग कचरे के लिए निर्धारित डस्टबिन रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।
विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और समाज में जागरूकता का संदेश पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *