ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न,बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
1 min readखेल से होता है सर्वांगीण विकास-बीईओ
सुल्तानपुर
करौंदीकला स्थित बीआरसी प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राम शब्द पाठक,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संजय सिंह के कुशल मार्गदर्शन में न्याय पंचायत हरीपुर प्राथमिक बालक संवर्ग में शनि यादव,न्याय पंचायत प्रतापपुर सुलेमपुर उच्च प्राथमिक बालिका संवर्ग में स्वीकृति यादव सहित अमनाइकपुर की अनामिका सूर्यप्रकाश और आयुष ने परचम लहराया।
कबड्डी प्राथमिक बालक बालिका हरीपुर उच्च प्राथमिक बालक हरीपुर,बालिका प्रताप पुर सुलेमपुर,उच्च प्राथमिक बालिका खोखो चतुर्भुजपुर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक खोखो प्रतापपुर सुलेमपुर न्याय पंचायत की टीम विजयी हुई।
विकास खण्ड में न्याय पंचायत हरीपुर के बच्चों ने हर इवेंट में दबदबा बनाते हुए ओवर आल चैंपियन रहा।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए एवं खेल से सर्वांगीण विकास होता है।
प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में निर्णायक मण्डल में दिनेश कुमार सरोज,विजय शंकर सरोज,शिव कुमार, शैलेन्द्र चौधरी,मुकुल चौधरी,दिनेश सोनकर,अरविन्द सिंह,अंजनी मिश्र, गौरव कुमार,रमा पति यादव,प्रदीप चौरसिया,रवि यादव, पंकज मिश्र,विनय कुमार सिंह,इंद्रापति पाण्डेय,अजय यादव,विवेक नारायण झा,विजय दूबे,केशव यादव,रमा शंकर पाण्डेय,रमेश मौर्य,मुश्ताक अहमद,हौसिला प्रसाद वर्मा,देवेश चौधरी,राकेश गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संचालन राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं सुरेन्द्र प्रताप यादव के साथ परिणाम संकलन विजय कुमार उपाध्याय ने किया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

