May 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन, 12 जोड़ों ने थामा जीवनभर का साथ

1 min read
Spread the love


बांदा।

सामाजिक समरसता और जनसेवा की भावना को साकार करते हुए बांदा शहर स्थित हनुमान मंदिर महावीरन परिसर में सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 12 कन्याओं का वैदिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के साथ विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण, अग्नि के समक्ष सात फेरे और पारंपरिक वैवाहिक रस्मों के बीच नवदंपतियों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वर-वधुओं के परिजन, स्थानीय नागरिक तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन समिति द्वारा सभी नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू उपयोग की सामग्री भी भेंट की गई, जिससे उनके नए जीवन को मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम के संयोजक पंडित ऋषि राणा एवं सहसंयोजक पंडित गोलू पांडे ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में सहयोग, सद्भाव और मानव सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलती है तथा सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी समर्थक राजीव चौहान, कान्हा दीक्षित, पवन सोनी, प्रिंस सोनी, नंदकिशोर नदी, भगत सिंह परिहार (चितौरा, जालौन) पत्रकार माया तिवारी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *