्अनूठी पहल शुरू कल से ग्राम चौपाल, सभी तहसीलों में ग्राम चौपाल का आयोजन कल, जिलाधिकारी असकरनपुर में करेंगे प्रतिभाग
1 min readअयोध्या जिलाधिकारी की अनूठी पहल शुरू कल से ग्राम चौपाल
सभी तहसीलों में ग्राम चौपाल का आयोजन कल, जिलाधिकारी बीकापुर के असकरनपुर में करेंगे प्रतिभाग
अयोध्या
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में 01 जून 2026 को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील बीकापुर के विकासखंड बीकापुर अंतर्गत ग्राम असकरनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित होगी, जिसमें जिलाधिकारी स्वयं प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
इसी क्रम में तहसील रुदौली के ग्राम कूड़ा सादात, तहसील मिल्कीपुर के ग्राम देवगांव, तहसील सोहावल के ग्राम सनाहा तथा तहसील सदर के ग्राम सेरवाघाट में भी ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। संबंधित उप जिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी ग्राम चौपालों में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए चयनित ग्रामों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित करें। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु विभागीय स्टाल एवं हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएं, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल शासन और जनता के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

