May 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जगन्नाथ दर्शन के बाद बलराम यादव का भंडारा, सपा विधायक ताहिर खान बोले- यही है असली समाजवाद

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

तहसील बल्दीराय के बिरधौरा स्थित ग्राम पूरे गजराज में रविवार को आस्था और भाई-चारे की मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी बलराम यादव के आवास पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

दर्शन के उपरांत गांव के वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों और गणमान्य लोगों के लिए भव्य भोज रखा गया। बुजुर्गों ने सामूहिक रूप से बलराम यादव को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

भंडारे में पहुंचे इसौली से सपा विधायक मो. ताहिर खान ने कहा, “बलराम यादव जी ने आज जो आयोजन किया है, वह सच्चे अर्थों में समाजवाद है। बुजुर्गों का सम्मान और सबको साथ लेकर चलना ही हमारी संस्कृति है। ऐसे आयोजनों से गांवों में एकता और आपसी प्रेम बढ़ता है। मैं आयोजक परिवार को बधाई देता हूं।”

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव, रमेश यादव, वीर बहादुर यादव, बृजनाथ यादव, पवन यादव समेत क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।

आयोजन में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक बलराम यादव ने सभी का आभार जताते हुए कहा, “गांव के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और जनप्रतिनिधियों का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *