ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर हुआ शरबत वितरण कार्यक्रम
1 min readधौलपुर
आज दिनांक 31 मई 2026 को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के अवसर पर राधाविहारी मार्केट के लोगों के सहयोग से एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से बंदे गंगाजल जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत राधा बिहारी मंदिर के मोड पर मीठे शरबत का वितरण किया गया जिसमें हजारों लोगों ने शरवत पिया, कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी गोपाल सिंह परमार ने बताया कि ज्येष्ठ मास में शरबत वितरण फलदाई माना जाता है क्योंकि ज्येष्ठ साल का सबसे गर्म महीना होता है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया ने बताया कि ज्येष्ठ मास में जल दान को महादान कहा गया है। गरुड़ पुराण और पद्म पुराण में लिखा है कि इस महीने प्यासे को पानी पिलाना अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य देता है। निर्जला एकादशी भी इसी महीने आती है, जिसमें जल दान का विशेष महत्व है। शरबत प्यास बुझाने के साथ स्वाद और ऊर्जा भी देता है, इसलिए इसे श्रेष्ठ माना गया।
जिला संजोयक बंदे गंगाजल जल संरक्षण अभियान नंदकिशोर शुक्ला ने कहा कि ज्येष्ठ में लू और डिहाइड्रेशन से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। राहगीरों, मजदूरों, गरीबों को ठंडा शरबत पिलाना सीधे-सीधे जीवन रक्षा है। गुड़, सत्तू, बेल, आम पन्ना का शरबत शरीर को ठंडक और तुरंत एनर्जी देता है।
भारतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारीमुकेश सक्सेना ने बताया कि एव मान्यता है कि इस महीने जो व्यक्ति जल/शरबत दान करता है, उसके पितर तृप्त होते हैं और घर में कभी अन्न-जल की कमी नहीं होती। सूर्यदेव भी प्रसन्न होते हैं क्योंकि ज्येष्ठ उनका सबसे प्रचंड मास है।
समाजसेवी कुलदीप भट्ट ने कहा कि ज्येष्ठ में शरबत बाँटना सिर्फ पुण्य नहीं, सबसे ज़रूरी समय पर सबसे ज़रूरी मदद है।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपू कुशवाहा, मंडल प्रभारी प्रदीप सिसोदिया, जिला मंत्री हरेंद्र राव, जिला संयोजक महिला मोर्चा कल्पना शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी लोकेंद्र चौहान सह प्रभारी शशि त्यागी, पूजा कुशवाहा, ज्योति शर्मा, नेहा राघव, पूर्व पार्षद रामप्रसाद बघेल, अनमोल बंसल, के के शर्मा, अजय राठौड, तुषार मोदी, जोय सिंह, आशीष सिंह, लाला शर्मा, अजय तिवारी, प्रवीण वर्मा, राहुल यदुवंशी, मनीष यादव आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।lविजय कुमार शर्मा ब्यूरो

