May 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रभात फेरी आयोजित

1 min read
Spread the love

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रभात फेरी आयोजित
विद्यालयों के विद्यार्थियों,

शिक्षकों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने जल संरक्षण का दिया संदेश,

धौलपुर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत रविवार प्रातः धौलपुर जिले में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने जागरूकता संबंधी बैनर, पोस्टर एवं तख्तियां लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया तथा जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान “जल है तो कल है”, “हर बूंद अनमोल है” एवं “जल बचाओ-भविष्य बचाओ” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। विद्यार्थियों ने आमजन को जल के महत्व की जानकारी देते हुए इसके विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, भूजल स्तर में गिरावट तथा जल स्रोतों के अत्यधिक दोहन के कारण जल संरक्षण आज समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने वर्षा जल संचयन अपनाने, जल की बर्बादी रोकने, परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि जनभागीदारी किसी भी अभियान की सफलता की कुंजी है तथा वंदे गंगा अभियान जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। प्रभात फेरी के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण कर जल बचाने तथा जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *